फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवाचार व स्टार्टअप केंद्र के रूप में विकसित हों विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुणे स्थित डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की 100वीं वार्षिक बैठक और तीन दिवसीय कुलपति राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम ज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण रखी गई है।
विज्ञापन


सम्मेलन के पहले दिन एआईयू के अध्यक्ष और सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अब केवल ज्ञान के प्रसार तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें नवाचार और स्टार्टअप के केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।

उन्होंने कहा कि सौ वर्षों की यह यात्रा केवल एक संस्थागत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भारतीय उच्च शिक्षा की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान का प्रमाण है। उन्होंने उद्योग-शिक्षा सहयोग, स्थानीय शोध, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी नवाचार को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आवश्यक बताया।
विज्ञापन


सम्मेलन में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण, सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व, उद्यमिता और स्टार्टअप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, स्वास्थ्य शिक्षा और पारंपरिक ज्ञान के एकीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया। इस अवसर पर एआईयू की महासचिव डॉ. पंकजा मित्तल, विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एमजे पवार सहित देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें