फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने जीती हैंडबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा महोत्सव के मौके पर मंगलवार को ग्रीनपार्क में जिला स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता हुई। खिताबी मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की टीम ने ग्रीनपार्क को 8-7 गोल के रोमांचक अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। एक दिवसीय प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एडवेंचर की टीम ने सुघर सिंह एकेडमी को 7-1 गोल से शिकस्त दी।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने ग्रीनपार्क को 8-7 गोल से हराया। तीसरे मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने एडवेंचर को 7-3 गोल से पराजित किया। चौथे मुकाबले में ग्रीनपार्क ने सुघर सिंह अकादमी को हराकर जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने सुघर सिंह अकादमी को 7-1 गोल से शिकस्त दी। फाइनल में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने ग्रीनपार्क को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें