यूपी के कन्नौज में सौरिख के पास जैसे ही एक हेलीकॉप्टर खेतों पर उतरा हर कोई उसी ओर दौड़ पड़ा। जहाज का पंखा रुकते ही 'दूल्हे राजा' बने मल्टीनेशनल कंपनी के इंजीनियर दीपक बाहर आए। थोड़ी ही देर बाद पूरे खेत में मेले जैसा नजारा हो गया। दरअसल दीपक अपनी पत्नी नीलम को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे।