फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भगवान जगन्नाथ को चढ़ जाता है बुखार, पीते हैं काढ़ा और करते हैं एकांत प्रवास

Sun, 08 Jul 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
भगवान जगन्नाथ को चढ़ा बुखार, पी रहे काढ़ा
कानपुर के जनरलगंज जगन्नाथ मंदिर की यह मान्यता है कि ज्येष्ठ की भीषण तपिश से बचाने के लिए पूर्णमासी को प्रभु जगन्नाथ को ठंडे जल से स्नान कराया जाता है। इस स्नान से प्रभु को बुखार चढ़ जाता है। इसी मान्यता के चलते जनरलगंज स्थित बाईजी और बिरजी भगत मंदिर में आजकल प्रभु जगन्नाथ की सेवा चल रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- भगवान के शरीर पर शीतल लेप....
विज्ञापन

2 of 4
जनरलगंज स्थित मंदिरों में ज्येष्ठ पूर्णमासी से प्रभु की चल रही विशेष सेवा
स्नान से लेकर रथयात्रा तक भगवान जगन्नाथ एकांत प्रवास करते हैं। इस दौरान उन्हें बुखार से बचाने के लिए तरह-तरह के काढ़ों के अलावा फलों के रस का भोग लगाया जाता है। शरीर पर शीतल लेप भी लगाया जाता है। यहां यह भी माना जाता है कि एक तरह से प्रभु भक्तों का कष्ट अपने ऊपर लेते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 14 जुलाई को पड़ रही आषाढ़ सुदी द्वितीया ....
विज्ञापन

3 of 4
14 जुलाई को रथयात्रा वाले दिन स्वस्थ होंगे, नगर भ्रमण पर निकलेंगे
आषाढ़ सुदी द्वितीया इस बार 14 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन सुबह जगन्नाथ मंदिर बाईजी, जगन्नाथ महाराज मंदिर बिरजी भगत में सुबह 5:30 बजे आरती होगी। इसके बाद शृंगार होगा और भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। 14 जुलाई को बाईजी मंदिर से प्रभु की भव्य रथयात्रा निकलेगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे...
विज्ञापन

4 of 4
ज्येष्ठ पूर्णमासी से भगवान जगन्नाथ को बुखार चढ़ गया
वहीं, आषाढ़ सुदी तृतीया यानी 15 जुलाई को जगन्नाथगली जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर बिरजी भगत से रथयात्रा निकाली जाएगी। 14 और 15 जुलाई को रथयात्रा वाले दिन प्रभु स्वस्थ हो जाएंगे और भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें