फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल: हमीरपुर में डीएम ने कान्हा गोशाला में स्थापित किया गुड़ बैंक

Tue, 26 Nov 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: डीएम ने कान्हा गोशाला में गुड़ बैंक स्थापित किया है। साथ ही लोगों से स्वेच्छा से गुड़ दान करने की अपील की है।
विज्ञापन
जानकारी देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कान्हा गोशाला से गुड़ बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने गो पूजन कर गायों को गुड़ व चना खिलाया। उनकी प्रेरणा से गुड बैंक में अब तक दस क्विंटल से अधिक गुड़ इकट्ठा किया जा चुका है। इसमें दो क्विंटल कान्हा गोशाला को दान किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक गुड़ इकट्ठा कर सभी गोशालाओं में संरक्षित शत प्रतिशत गायों को खिलाया जाए। इसके लिए सरकारी अधिकारी,कर्मचारी व आम नागरिक अधिक से अधिक गुड़ दान करें। उन्होंने कहा कि गुड़ बैंक के अंतर्गत लोग किसी भी गोशाला में गुड़ दान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गुड़ बैंक के माध्यम में एकत्र हुए गुड़ को जनपद की सभी गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विजयशंकर,एडीएम न्यायिक डॉ.नागेंद्र नाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे धीरु, ईओ दिनेश आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें