कानपुर। अशोकनगर स्थित फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को केएसएस अंतरविद्यालयीय बालिका स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमों ने कौशल का प्रदर्शन किया। सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर की टीम उपविजेता और डीपीएस कल्याणपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ केएसएस अध्यक्ष डॉ. रीता सक्सेना, सचिव शोभा दास, विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सोनी एसी और मैनेजर सिस्टर रानी एसी ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।