फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, जिन्न रोजाना रात में परेशान करता है और शादी के लिए कहता, हमको छुटकारा दिला दो

Wed, 11 Dec 2019 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज में तिर्वा इंस्पेक्टर के सामने बड़ा पेचीदा मामला पहुंचा है। एसडीएम ने एक ग्रामीण के प्रार्थना पत्र को उचित कार्रवाई के लिए जब इंस्पेक्टर के पास भेजा तो वह प्रार्थना पत्र पढ़कर चौंक गए। पत्र में एक ग्रामीण ने शिकायत की है कि उसे एक जिन्न रोजाना रात में परेशान करता है और शादी के लिए कहता है।
विज्ञापन


अब एसडीएम का आदेश है कि मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण कराया जाए। ग्रामीण की इस समस्या का निस्तारण कैसे हो इसके लिए इंस्पेक्टर भी माथापच्ची करने में जुटे हैं। तिर्वा के बहसार खितारी मौजा में रहने वाला कन्हैयालाल पुत्र प्यारेलाल मंगलवार को तिर्वा एसडीएम जयकरन के पास पहुंचा और एक प्रार्थना पत्र दिया।

इसमें लिखा था कि प्रार्थी के खेत में काली जी का मंदिर बना है। आरोप है कि गांव के तीन युवक उसे मारते पीटते हैं और कहते हैं कि अगर काली मंदिर के पास गया तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद लिखा था कि उसे एक जिन्न भी परेशान करता है।

जिन्न रोज रात में आता है और कहता है उससे शादी कर लो। कन्हैयालाल ने मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई और जिन्न से छुटकारा दिलाने की मांग एसडीएम से की। इस पर एसडीएम ने इंस्पेक्टर तिर्वा को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कर आख्या मांग ली।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र जब इंस्पेक्टर के पास पहुंचा तो वह भी चौंक गए। मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई के लिए तो पुलिस को भेज दिया लेकिन अब समस्या यह है कि कन्हैयालाल को जिन्न से कैसे छुटकारा दिलाया जाए।

इंस्पेक्टर तिर्वा ने बताया कि कन्हैयालाल ने एक शिकायत में जिन्न द्वारा परेशान किए जाने की बात कही है। कन्हैयालाल को जिन्न परेशान करता है या कोई और इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें