छिबरामऊ मे शादी समारोह से लौटते समय ताऊ व भतीजे की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव अपने साथ ले गए। इधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मेरापुर के ग्राम जरहरी निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ गुड्डू (55) की भतीजी की शादी गुरुवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह भतीजे रवि तिवारी (22) की बाइक से वापस गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव के राहुल पुत्र रामरतन कठेरिया व सत्यपाल पुत्र भूदड़ तिवारी सवार थे।