फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पर गम का पहाड़ टूटता देखा तो महिला ने वापस ली शिकायत, पुलिस ने दिया ये उपहार

Thu, 28 Nov 2019 12:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोतवाली में प्रेमवती को सहायता राशि देते कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरपालपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां आरोपी पर गम का पहाड़ टूटता देख महिला ने उस पर दर्ज शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने इसकी सराहना कर महिला को सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरिया निवासी प्रेमवती पत्नी रामनंदन ने आईजीआरएस के जरिये शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बकरे की टांग गांव निवासी विनय सिंह की बाइक की टक्कर से टूट गई थी।
विज्ञापन

महिला ने विनय सिंह पर कार्रवाई करने और बकरे के इलाज में होने वाला खर्च दिलाने की मांग की थी। शिकायत निस्तारण के लिए हरपालपुर कोतवाली पहुंची तो कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने प्रेमवती को कोतवाली बुलाया। वहां प्रेमवती ने कहा कि उसे अब कार्रवाई नहीं करनी।

कारण पूछने पर बताया कि विनय सिंह के दामाद की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है और वह परेशान है। यह सुनकर कोतवाल ने प्रेमवती की तारीफ कर ग्राम प्रधान आशीष पांडेय को भी बुलाया। कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी और ग्राम प्रधान आशीष पांडेय ने महिला को 2100 रुपये की मदद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें