भाटी ने सवर्ण समाज का खुलेआम अपमान किया
प्रो. बघेल ने कहा कि राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी गलत थी। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। भाटी ने अपने बयान से सवर्ण समाज का खुलेआम अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राणा सांगा, भगवान परशुराम, अहिल्याबाई होल्कर और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों ने सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया है।
ट्रेन से आया हूं, ईंधन और खर्च की बचत हुई
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को लेकर प्रो. बघेल ने कहा कि देशवासियों को इसका अर्थ समझना चाहिए। इस समय पूरा विश्व ऊर्जा और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कहा कि वह टूंडला से कानपुर तक ट्रेन से आए हैं। इससे ईंधन और अनावश्यक खर्च की बचत हुई। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बर्रा
केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके बर्रा स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, शिव कुमार पाठक, विधायक डॉ. सुरभि और विजय पांडे प्रमुख थे।