फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग से पूछकर तय हो रही हैं शादियों की तिथि- डॉ. हर्षवर्धन

Thu, 28 Feb 2019 04:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
विज्ञापन
मौसम की सटीक जानकारी देने में भारत का विश्व की टॉप सूची में चौथा स्थान है। कानपुर में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अब लोग शादियों की तिथि मौसम विभाग से पूछ कर तय कर रहे हैं। खुद उन्होंने पारिवारिक आयोजन के लिए मौसम विभाग से पूछा।
विज्ञापन


उन तिथियों को मौसम की जो स्थिति बताई गई थी, सटीक निकली। उन्होंने बताया कि समुद्री तूफान, साइक्लोन, सुनामी आदि की जानकारी देने में देश नंबर एक पर है। चार करोड़ किसानों को मौसम की जानकारी से संबंधित एसएमएस रोज भेजा जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलटी ब्लाक के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मौसम की जानकारी की तकनीकी क्षमता देश ने बढ़ाई है। देश के समुद्री मछुवारों के अलावा समुद्र के किनारे वाले सभी देशों को मौसम की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसम से संबंधित 90 करोड़ एसएमएस रोज भेजने का लक्ष्य है। वर्ष 2030 तक बीएस(भारत स्टेज) -6 वाहन लाए जाएंगे। अभी बीएस-4 वाहन चल रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2030 तक शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन चलाने का लक्ष्य है। इससे प्रदूषण की समस्या न्यूनतम हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें