फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यम वर्ग की सहूलियतों वाला है केंद्रीय बजट : भोले

Wed, 19 Feb 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते सांसद देवेंद्र सिंह भोले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में मंगलवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बजट मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे देश के विकास को गति मिलेगी। दहलन उत्पादन में आत्मनिर्भरता से जिले के किसान समृद्ध होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यमवर्ग के हितों को ध्यान में रखकर केंद्रीय बजट पेश किया है। जिले में करीब 33544 हेक्टेअर क्षेत्रफल में दहलनी फसलें उगाई जाती हैं। तुअर (अरहर), उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान देकर छह साल का दलहन आत्मनिर्भरता अभियान शुरू होने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई है।
डेयरी और मत्स्य पालन के लिए पांच लाख तक ऋण मिलने में सहूलियत होगी। अब 12 लाख रुपये तक कोई कर नहीं देना है। 36 जीवन रक्षक दवाएं सस्ती की गई हैं। फुटवियर और चमड़ा क्षेत्र के लिए एक फोकस योजना लागू होगी इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएगीं। जल जीवन मिशन का विस्तार कर हर घर में नल से जल पहुंचाया जाएगा। यहां जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डन, सौरभ मिश्रा, बृजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें