कानपुर देहात। एकीकृत बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को माती जनपद न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला जज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह के दौरान जिला जज रविंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सीख दी। उन्होंने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। वहीं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य अजय यादव ने भी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष राधेश्याम कटियार, महामंत्री मनबीर पाल, प्रदीप सिंह गौर, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, आदित्य कुमार पांडेय समेत अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। यहां रवि पांडेय, गुड्डन द्विवेदी, बिपिन चंद्र दीक्षित और पारसनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।