फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 11:55 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Kanpur News: बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के आगे हरदौलपुर के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के गांवों और बिंदकी रोड स्टेशन क्षेत्र में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos

शव बॉडी किट में रखकर मोर्चरी भेजा

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को बॉडी किट में सुरक्षित रखकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। मृतक के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के थानों और चौकी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया है। आसपास के लोगों से मृतक के हुलिए और कपड़ों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोमवार को इस क्षेत्र से गुजरने वाली किस ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें