फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाले में मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 02:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में मैनावती मार्ग स्थित ख्योरा तिराहे के पास नाले में गुरुवार सुबह करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार, शव सिंहपुर से जागेश्वर मंदिर की ओर बहने वाले नाले में मिला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष, लंबाई करीब पांच फीट छह इंच और कद-काठी औसत है। उसका चेहरा गोल और रंग गेहुआं बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ने सफेद चेकदार शर्ट, नीले रंग का लोअर और धारीदार गोल इनर बनियान पहन रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिये के आधार पर मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना नवाबगंज, कानपुर नगर पुलिस को तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें