Kanpur News: केडीए की न्यू कानपुर सिटी योजना पिछले 30 वर्षों से सुस्त रफ्तार का शिकार है। मैनावती मार्ग से कल्याणपुर तक 151.31 हेक्टेयर में फैली यह योजना किसानों के साथ मुआवजे के विवाद, अवैध निर्माण और तकनीकी बाधाओं के कारण लंबे समय से लंबित है।
कानपुर में मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच 151.31 हेक्टेयर जमीन में न्यू कानपुर सिटी योजना पर भी काम चल रहा है। यह योजना भी तीन फेज में पूरी होनी है। केडीए साल 1996 से योजना को धरातल पर लाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन यहां भी जमीनों के भाव इस कदर बढ़े हैं कि किसान मुआवजे की राशि को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
अवैध निर्माण भी बाधा डाल रहे है जिससे योजना लटकी आ रही है। फिलहाल, अधिग्रहीत जमीन पर विकास कार्य शुरू हुए और पेयजल व सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया लेकिन बारिश में अभी यह भी बंद है। केडीए अधिकारियों का दावा है कि हर हाल में सितंबर तक योजना लाॅन्च कर दी जाएगी। बारिश थमते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।