कानपुर। कांवड़ यात्रा के चलते सावन के तीसरे सोमवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया। रामादेवी फ्लाईओवर पर भारी वाहनों को लखनऊ की ओर जाने से रोका गया। इस दौरान फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन रुक-रुककर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ चालकों ने यातायात पुलिस कर्मियों पर वसूली करने के आरोप लगाए।
शनिवार रात से सोमवार देर रात तक रामादेवी फ्लाईओवर पर डायवर्जन लागू किया गया। सोमवार की सुबह से नौबस्ता से रामादेवी आने वाली लेन पर फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर सड़क किनारे वाहन खड़े हो गए। डायवर्जन प्वाइंट से यातायात रेंग-रेंगकर निकलता रहा। डायवर्जन प्वाइंट पर यातायात पुलिस समेत चकेरी पुलिस की टीम भी मौजूद रही।