फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अनियंत्रित डीसीएम खंदक में पलटी, तीन लोग घायल, 25 भैंसों की मौत

Sat, 20 Jun 2020 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
डीसीएम खंदक में पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खन्दक में पलट गई। जिससे चालक समेत तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। डीसीएम में भरे करीब दो दर्जन भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मोके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी पाल ने सिपाहियों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। जहां उनकी गम्भीर हालात देखते हुए तीनों घायलों को झांसी  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं डीसीएम में भरी भैंसों को बाहर निकलवाकर उन्हें दफनाया गया। बताया जा रहा है कि डीटीएम में करीब चार दर्जन जानवर भरे हुए थे। आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर झांसी की ओर से आ रही जानवरों से भरी डीसीएम हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने जेसीबी से मृतक जानवरों को जमीन में दफना दिया। इस पर थाना अध्यक्ष जेपी पाल का कहना है घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया गया था जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें