शिक्षक रणवीर सिंह यादव का वीडियो राज्य स्तर पर चयनित फोटो-13-रणवीर सिंह यादव। उरई। डीएवी इंटर कालेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रणवीर सिंह यादव के विद्युत चुंबकीय प्रेषण के वीडियो का चयन राज्य स्तर पर हो गया है। अब उनके वीडियो का प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा, इससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि आनलाइन पढ़ाई के लिए प्रवक्ता रणवीर सिंह के वीडियो की जिला एवं मंडल स्तर पर स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद उनका वीडियो राज्य स्तर पर भी चयनित किया गया। राज्य स्तर से उस वीडियो को एनसीईआरटी को प्रेषित किया गया। अब उस वीडियो का प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर होगा। शिक्षक की इस उपलब्धि पर डीआईओएस, संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी आदि ने खुशी जताते हुए अन्य शिक्षकों से कहा कि वे भी इससे प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे। फोटो-१० बैठक में वार्ता करते वेद प्रकाश वेद को मिली नगर अध्यक्षी की कमान उरई। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की संस्तुति पर वेद प्रकाश यादव को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर सपाइयों ने हर्ष जताया है। पार्टी कार्यालय में पद संभालने के बाद आयोजित की गई बैठक में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और पूर्व में रही सपा सरकार के कार्यो से जनता को अवगत कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नगर अध्यक्ष ने युवा शक्ति को समाहित सपा को और मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, महेंद्र कठेरिया, भानू वर्मा, मोइननुददीन, पिंटू यादव, लक्ष्मी श्रीवास, सलमान, जीतेंद्र, बफाती मंसूरी आदि मौजूद रहे। संवाद