फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की शराब पकड़वाने पर पत्नी ने बनाई हत्या की योजना, ढाबे में की गई थी चाचा-भतीजे की हत्या

Sat, 22 Sep 2018 08:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी त्रिभुवन सिंह और टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव टड़ा रायपुर निवासी अनिल सिंह और उसके भतीजे सुरजीत उर्फ गोदन की रविवार रात हत्या कर शव जहानगंज थाना क्षेत्र में छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर काली नदी और बहोरिकपुर के बीच फेंकने की घटना में अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पत्नी ने महीने भर पहले प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई गई। बाद में एक ढाबे पर वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल करीब 12 साल से अवैध शराब का धंधा कर रहा था। गांव टिऊला निवासी गोविंद इस धंधे में उसका साझेदार है। दो साल पहले अनिल शराब बेचने में जेल चला गया। अनिल ने जेल जाने से पहले अपने कारोबार के साथ ही घर की देखभाल की जिम्मेदारी गोविंद को दी थी। जमानत से छूट कर आने के बाद उसे पत्नी के गोविंद से अवैध संबंधों की जानकारी हुई। इस पर उसने पत्नी को मारापीटा और गोविंद से किनारा कर लिया था। इस पर गोविंद अपना अलग कारोबार करने लगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी जानकारी आरती ने अपने प्रेमी गोविंद को दी

घटनास्थल पर लगी भीड़, जांच करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय बाद गोविंद की अवैध शराब फैक्ट्री तिर्वा पुलिस ने पकड़ ली। गोविंद को अनिल पर शराब पकड़वाने का पूरा शक हो गया। इसके बाद उसने अनिल की पत्नी आरती से मिल कर उसकी हत्या की योजना एक माह पूर्व बनाई थी। गोविंद ने अपने साथी ढाबा संचालक नीरज राजपूत को योजना बताई। नीरज अपने ढाबे पर अवैध शराब का कारोबार करता था। यहां पर शराब कंपनियों के टैंकरों पर आने वाला शराब का केमिकल चालकों से साठगांठ कर केनों में निकाल लेते हैं। यहां से शराब माफिया उनको लेकर चले जाते हैं। इस कारण इन लोगों की नीरज से जान पहचान थी।


नीरज ने अनिल को फोन कर अपने ढाबे पर बुलाया। 16 सितंबर को अनिल अपने भतीजे के साथ कार से ढाबे पर जाने के लिए निकला। इसकी जानकारी आरती ने अपने प्रेमी गोविंद को दी। इस पर गोविंद अपने साथी इंदरगढ़ के गांव कुंडेपुरवा निवासी रमन यादव, जिला कानपुर देहात के गांव गमीरापुर निवासी अवनीश उर्फ सोनू के साथ ढाबे पर पहले से ही पहुंच गया। ढाबे के ऊपर वाले कमरे में नीरज राजपूत अपने साथ अनिल को लेकर चला गया। वहां पर पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी।


चाचा काफी देर तक नहीं आए तो सुरजीत ऊपर पहुंचा। वहां पर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। दोनों दुर्घटना का रूप देने के लिए दो शव कार में रख लिए। घटना के बाद दोनों शवों को जहानगंज में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड, अनिल के पास से निकाले गए एक लाख रुपये, अंगौछा और सूजा बरामद कर लिया। घटना के बाद आरोपी रमन इस बीच कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें