उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चाचा और भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते कोल्डड्रिंक में जहर पिलाया गया है।
हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जरेरा में बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में कोल्ड ड्रिंक पीने से चाचा-भतीजे की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार की सुबह परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम जरेरा निवासी 50 वर्षीय अनिल तिवारी खेती करता था। बुधवार की दोपहर वह अपने परिवार के भतीजे 45 वर्षीय देशराज के साथ गेंहू की फसल की कटाई कर रहे थे। जहां पर पड़ोस गांव के कुछ लोगों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को घर ले गए। परिजनों ने शराब पीने की आशंका के चलते भर्ती नहीं कराया। गुरुवार की सुबह दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पड़ोस गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।