फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे की आशंका के बीच स्कूल गेट पर लावारिस अटैची मिलने से मचा हड़कंप

Mon, 12 Aug 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रेलबाजार में प्रेरण स्कूल के बाहर रविवार सुबह एक लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। चार पांच बच्चों ने अटैची देख परिजनों को बताया। सूचना पर पहले पुलिस, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस बल देख इलाके में अफरा-तफरी का महौल रहा। जांच में बम निरोधक दस्ते को अटैची खाली मिली। कैंट सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता करेंगे कि अटैची कौन रख गया। 15 अगस्त से ठीक पहले छावनी क्षेत्र के खपरा मोहाल में रविवार को एक लावारिस अटैची मिलने से दहशत फैल गई।
 

 

विज्ञापन

संदिग्ध अटैची को स्कूल के मेन गेट के पास सुबह करीब 11:00 बजे से रखा देखा गया। स्कूल के सामने रहने वाले परिवारों ने रेल बाजार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों तरफ की सड़क सील करके आवाजाही बंद करा दी है। अटैची से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।

बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अटैची में बम होने की आशंका से दहशत का आलम बन गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अटैची खोली तो बम न होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अफसरों और लोगों ने राहत की सांस ली।

जिस स्थान पर संदिग्ध अटैची रखी हुई है, उसके ठीक सामने प्रेरणा स्कूल का सीसीटीवी कैमरा लगा है। रविवार होने की वजह से स्कूल बंद है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को फोन पर सूचना देकर बुलाया है। स्कूल खुलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर अटैची रखने वाले की पहचान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें