कानपुर के गुजैनी ई ब्लाक में बेटे का जन्मदिन मनाने परिवार समेत निकले डीबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और लोहा-शराब कारोबारी विष्णु गुप्ता के घर 26 लाख रुपये की चोरी हो गई। रात साढ़े आठ से 11 बजे के बीच चोरों ने वारदात की। छत के रास्ते घुसे चोर छह लाख नकद और 20 लाख के जेवर समेट ले गए।
विष्णु गुप्ता का शराब ठेका और लोहे का कारोबार है। बताया कि रविवार को बेटे का जन्मदिन मनाने रात 8:30 बजे वह परिवार संग गोविंदनगर गए थे। होटल में खाना खाने के बाद करीब 11 बजे घर लौटे। मेनगेट का ताला खोलकर कमरे में पहुंचे तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।