फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन में मिला दो हजार और पांच सौ के नोटों से भरा बैग, बरामद हुए लगभग 1.40 करोड़ रुपये

Wed, 17 Feb 2021 03:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से बिहार जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस (02562) की पैंट्री कार में सोमवार देर रात नोटों से भरा बैग मिला। इसमें दो हजार और पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिली हैं। नोटों की गिनती तो नहीं हो सकी लेकिन एक करोड़ से ज्यादा की रकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
इसी बैग में मिले रुपये - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई जा रही है कि ये रुपये पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ले जाए जा रहे थे। हवाला के भी रुपये होने से इनकार नहीं किया जा सकता। रेलवे ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। बैग अभी जीआरपी की कस्टडी में है। ट्रेन सोमवार देर रात 2:51 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 5
जीआरपी के पास ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के अफसरों को पैंट्री कार के कर्मचारियों व स्टाफ ने सूचना दी कि काफी देर से एक बैग ट्रेन में रखा है। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने बैग बरामद किया। ट्रेन देर रात 3:10 बजे रवाना हो गई। मंगलवार को दिन भर नोटों से भरे बैग मिलने की जानकारी जीआरपी-आरपीएफ ने छिपाए रखी। मंगलवार रात को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नोटों से भरा बैग मिला है।
 

4 of 5
ट्रेन की पेंट्रीकार में मिला नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
नोट गिने नहीं गए हैं लेकिन अंदाजा है कि ये एक करोड़ से अधिक हैं। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि गड्डी को देखते हुए 1.40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। आयकर विभाग को सूचित किया गया है। बुधवार को बैग को आयकर विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। सभी सीटें आरक्षित हैं, लिहाजा जनरल श्रेणी में भी चलने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
पंचायती चुुनाव में हो सकता था इस्तेमाल
किसी ने भी नोटों से भरे बैग पर दावा नहीं किया है। हालांकि पैंट्री कार से बैग का मिलना सवाल भी खड़े करता है। पंचायत चुनाव करीब हैं और दिल्ली से यह नोटों से भरा बैग आ रहा था। इस पर भी लोग सशंकित हैं। चुनाव के पहले वाहनों में कैश बरामद होने की घटनाएं सामने आती रही हैं लेकिन ट्रेन में नोटों से भरा बैग मिलना सवाल खड़े करता है। इसमें किसी स्टाफ की भूमिका है या नहीं। इस बात की जांच भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें