फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी प्रयागराज पैसेंजर, टला बड़ा हादसा

Sun, 29 Sep 2019 08:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी प्रयागराज पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर इंदेमऊ हाल्ट के निकट टूटी पटरी से दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज पैसेंजर गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। जानकारी होते ही रायबरेली से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


मरम्मत होने से दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। सैकड़ों यात्री दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन रविवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी। बीघापुर व इंदेमऊ हाल्ट के बीच ठगपुरवा गांव के सामने टूटी रेल पटरी से ट्रेन धड़धड़ाते हुए निकल गई।
 
विज्ञापन

चालक को पटरी टूटे होने की जानकारी हुई तो उसने कंट्रोलरूम को सूचना दी। इंदेमऊ स्टेशन मास्टर ने रेलपथ विभाग के कर्मचारियों को मौक पर भेजकर जांच कराई। पता चला कि पटरी दो हिस्सों में बंट गई थी। इसी दौरान 8 बजे रायबरेली से वाया उन्नाव होते हुए कानुपर जा रही रायबरेली पैसेंजर को इंदेमऊ हाल्ट के आउटर पर रोका गया।

रेल पथ विभाग की टीम ने प्लेट लगाकर पटरी की मरम्मत की। इसमें करीब 2 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान ट्रेन यात्री करीब पांच सौ मीटर दूर उन्नाव रायबरेली मार्ग पर पहुंचे और बस व टेंपो व अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन होती तो वह डिरेल भी हो सकती थी। तकिया स्टेशन मास्टर विनोद बाबू ने बताया कि प्रयागराज पैसेंजर के चालक दयाराम ने इसकी सूचना दी थी। पटरी की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें