फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी मुद्दे पर उमा बोलीं- 'बरसात हो रही है और सांप बिलबिलाए बाहर आ रहे हैं'

Wed, 09 Nov 2016 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केेंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुधवार को नोट बंदी मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा बरसात हो रही है और सांप बिलबिला कर बाहर निकल भाग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा भ्रष्टाचार और माफियाओं को राजनीति में लाने का काम किया। कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा ब्लैक मनी है जो अब पानी हो गई है। इसलिए सबसे ज्यादा कांग्रेसी ही परेशान हैं और हल्ला मचा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा यह भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक मुद्दा नहीं है, इस पर हम राजनीति नहीं करते। यह हमारे प्राणों से जुड़ा हुआ मुद्दा है। इसलिए हम इसे अपने प्राणों से बढ़कर समझते हैं।

राम मंदिर वहीं बनेगा जहां इसे बनना है। इसके अलावा गंगा सफाई और गोरक्षा को लेकर भी बीजेपी संजीदा है। इसके लिए हमसे जो बन पड़ेगा वो हम करेंगे। ये बातें उन्होंने उरई के टाउन हाल में आयोजित सभा के दौरान कही। बता दें उमा भाजपा परिवर्तन यात्रा की जालौन जनपद में कमान संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें