फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अखिलेश की कोई सुनता नहीं तो इस्तीफा दें

Wed, 09 Nov 2016 09:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
'मुख्यमंत्री अखिलेश की कोई सुनता नहीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अब चहुं ओर यही चर्चा गरम है।' यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कही। उन्होंने भाजपा को छोटे राज्यों का हिमायती बताया। प्रदेश सरकार नहीं चाहती पृथक बुंदेलखंड राज्य बने। उन्होंने बुंदेलखंड में विकास कार्य न होने के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि 2017 के चुनावों में यूपी में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रांतीय सदस्य गोपाल मोहन शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होेंने कहा कि  समाजवादी पार्टी के नेता मुगलों की तरह लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि अधिकारी मंत्री उनकी नहीं सुनते, अब तो पिता और चाचा भी उनकी नही सुनते हैं। इससे प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। यह स्थिति प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। जब कोई नही सुनता तो मुख्यमंत्री को पद से हट जाना चाहिये।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें