फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनमानी नहीं चलेगी, गंगा के लिए जारी अपने सारे निर्देशों का हिसाब लूंगीः उमा

Wed, 15 Mar 2017 01:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण के मसले पर केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार काम नहीं करने वाले संबंधित विभागों की नकेल अब कसी जाएगी। इस बात के संकेत जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दिए हैं। उमा भारती ने कहा कि अभी तक जो भी दिशा निर्देश उन्होंने गंगा के लिए जारी किया, उसे जल निगम और नगर निगम के जेई भी नजर अंदाज करते आ रहे थे।
विज्ञापन


अब इन सभी से लिखित में यह पूछा जाएगा कि गंगा को लेकर अभी तक जितने भी निर्देश जारी हुए हैं, उसकी रिपोर्ट बनाकर दें। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी गंगा प्रदूषण दूर करने के मसले पर लापरवाही दिखाएंगे, उनके खिलाफ भाजपा की प्रदेश सरकार अब सख्त कार्रवाई करेगी, यह सुनिश्चित हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक सपा की सरकार रहने की वजह से गंगा का प्रदूषण घटने के बजाए बढ़ता ही गया है। केंद्र से इसकी आवाज बार बार उठाई गई, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार इसे अनसुना करती रही है। अब यह सब नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें