फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। एसडीएम के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान आरसी अल्ट्रासाउंड सेंटर में कक्ष मानक के विपरीत मिला। अव्यवस्था पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम अंजू वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा व डॉ. आशीष बाजपेयी की टीम ने सबसे पहले कानपुर रोड पर संचालित एसएसजी हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया। वहां मौजूद डॉ. स्वप्निल सिंह गौर से अल्ट्रासाउंड संबंधी जानकारी ली गई। सेंटर पर सब कुछ ठीक मिलने के बाद टीम आजाद चौक के पास संचालित आरसी अल्ट्रासाउंड पहुंची। वहां निरीक्षण के दौरान मरीज के लिए होने वाली व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अल्ट्रासाउंड कक्ष मानक के अनुसार नहीं पाया गया।
सेंटर पर गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी किया। टीम श्रद्धा पैथलॉजी पहुंची। वहां गंदगी मिलने पर अफसरों ने संचालक एसके यादव को फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि आरसी अल्ट्रासाउंड सेंटर में मातृत्व योजना के तहत हर माह की नौ तारीख को निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाना चाहिए। इसके बाद भी मरीजों को सुविधा नहीं दी जा रही हैं। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें