यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) नेट 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है। रजिस्ट्रेशन फीस भरने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। यूजीसी की नेट परीक्षा दो से छह दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यूजीसी के एडमिट कार्ड नौ नवंबर को जारी जाएगा।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ सितंबर से शुरू हुई थी। अब पंजीकरण करने के लिए मात्र तीन दिन का ही समय बचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट हैक करने की समस्या आती है। इस वजह से समय से पहले ही पंजीकरण करवा लें।
परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये, ओबीसी आवेदकों को 500 और एससी, एसटी, पीडब्लूडी और ट्रांसजेंडर को 250 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2019 तक एप्लीकेशन फार्म में सुधार किया जा सकता है।
दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहली पाली 9.30 से 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजेसे 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आईडी प्रमाण पत्र भी दिखाना आवश्यक होगा। परीक्षा का परिणाम 31 दिसंबर को घोषित कर दिया जाएगा।