फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की ट्रेन 19 व जम्मू की 23 से चलेगी, कानपुर के यात्रियों को होगी सहूलियत, ट्रेनों का शेड्यूल तय

Mon, 07 Oct 2019 02:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
कानपुर से मुंबई और जम्मू के लिए मिलीं दो ट्रेनों का रेलवे बोर्ड ने शेड्यूल तय कर दिया है। जिले के यात्रियों को सीधे दोनों शहरों के लिए ट्रेन मिलने से सहूलियत होगी। अभी कानपुर से जम्मू तवी और बांद्रा के लिए एक-एक ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेन इलाहाबाद होकर चलेगी। जबकि जम्मू की ट्रेन टूंडला, गाजियाबाद रूट से जम्मू जाएगी। मुंबई की ट्रेन 19 अक्तूबर और जम्मू की ट्रेन 23 अक्तूबर से शुरू होगी।

18 बोगियों की होगी ट्रेन
कानपुर सेंट्रल से ट्रेन (82415) 19 अक्तूबर शनिवार को दोपहर एक बजे चलेगी और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रविवार को दोपहर 3.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से यह ट्रेन (82416) रविवार को शाम 4:40 बजे छूटेगी और सोमवार को शाम 7.50 बजे कानपुर आएगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन कानपुर से फतेहपुर, इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होकर चलेगी। वहीं जम्मू के लिए ट्रेन (04111) कानपुर से 23 अक्तूबर बुधवार को शाम 5.40 बजे चलेगी। गुरुवार को दोपहर 1.50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन (04112) गुरुवार रात 10.10 बजे चलेगी और शुक्रवार को शाम 4.30 बजे कानपुर आएगी। यह ट्रेन कानपुर से इटावा, टूंडला, गाजियाबाद, दिल्ली होकर जम्मू जाएगी। इन दोनों ट्रेनों में 18 कोच जिसमें चार जनरल, 10 स्लीपर, एक एसी थर्ड व एक एसी सेकेंड कोच समेत दो एसएलआर (पार्सल यान) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें