फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल से पहले यूजीसी ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

Sun, 17 Dec 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। आयोग का फैसला इसी सत्र से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

कानपुरः अब इस स्तर के खिलाड़ी नि:शुल्क उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगे। इसके लिए आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं। आयोग ने शिक्षण संस्थानों से ऐसे खिलाड़ियों की सूची मांगी है। आयोग का कहना है कि वह इन खिलाड़ियों की फीस खुद भरेंगे। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को खिलाड़ियों से ली गई फीस वापस करनी होगी। आयोग के इस फैसले से हजारों की संख्या में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। अकेले सीएसजेएमयू और संबद्ध महाविद्यालयों में ही विभिन्न खेलों के करीब पांच सौ से ज्यादा राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। 
 
इसी सत्र से लागू हुआ फैसला
आयोग का फैसला इसी सत्र से लागू हो जाएगा। अभी तक ऐसे खिलाड़ियों को प्रवेश के समय कोटे का लाभ तो मिलता था लेकिन उन्हें पूरी फीस जमा करनी होती थी। खिलाड़ी कई बार आर्थिक कमजोरी के चलते अपनी आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया करते थे। ऐसे में अब उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

 
30 सितंबर तक होगा मान्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2017 से पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता या शिरकत करने वाले खिलाड़ी ही इसके लिए पात्र होंगे। खिलाड़ी खुद भी इसके लिए सीधे आयोग कार्यालय में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें