फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमेरिका के टैरिफ के विरोध में दिल्ली में महारैली करेगा उद्योग व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में महानगर के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। अधिवेशन में अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ का विरोध किया गया। समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

देश भर के 28 राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यापार में आने वाली बाधाओं को बारी-बारी से सबके सामने रखा। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से व्यापार से संबंधित सभी भ्रांतियां दूर की जाएंगी। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद रमेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, विजय पंडित, महेंद्र गुप्ता, दीप अवस्थी, संत मिश्रा, विरेश त्रिपाठी, निर्मल त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें