फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूलों के विलय के विरोध में आप सांसद ने निकाली रैली

विज्ञापन
सरसौल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव में प्राइमरी विद्यालय के विलय होने के विरोध में आप पार्टी के राज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। सरसौल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव के प्राइमरी स्कूल को तुसौरा प्राइमरी में विलय कर दिया गया है। इसके विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गांव में शिक्षा की चौपाल लगाकर विरोध किया। कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार एक किमी से अधिक दूर के स्कूलों में विद्यालयों का विलय नहीं होना चाहिए। सांसद ने ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के साथ स्कूल बचाने जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली। सरकार से प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग की। सांसद संजय सिंह ने हाथीपुर स्थित पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हमले में मारे गए सभी 26 लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग दोहराई। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को मुआवजा, नौकरी के साथ ही सरकारी सम्मान देने की मांग की। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें