अवैध खनन में लगे ट्रकों को पास कराने में उदी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को एसएसपी आकाश तोमर ने निलंबित कर पुलिस हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह को सौंपी गई है। दरअसल अफसरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उदी चेक पोस्ट से अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
एसएसपी ने बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। 7 व 8 जून को थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि उदी चेक पोस्ट से बगैर किसी कागजात के मौरंग से लदे ट्रक पास कराए जा रहे हैं। जिन ट्रकों को चेक पोस्ट से पास किया गया।