फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर टायर फटने से मैजिक पलटी, 11 घायल

Thu, 26 Mar 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से औरैया जा रही एक मैजिक वाहन का पिछला टायर फटने से पलट गई। जिससे वाहन पर सवार 11 लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में राजपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर के पास मुगल रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन


कानपुर से औरैया जा रही एक मैजिक गाड़ी दोपहर तीन बजे करीब कांधी में फ्लाई ओवर पर जा रही थी। अचानक उसके पिछले पहिए का टायर फट गया। टायर फटते ही मैजिक डेरापुर निवासी ड्राइवर पंकज ने सूझबूझ से तुरंत ब्रेक लगा दिया।

इससे मैजिक वाहन रूक कर और पलट गई। चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मैजिक में सवार अजय कुमार, भड़ावल निवासी नजमा पत्नी रमजान, औरैया निवासी ऊषा देवी, अजीतमल निवासी अवध बिहारी (45), डेरा अजीतमल निवासी हुकुम सिंह,  कानपुर के कल्यानपुर निवासी नीतम सिंह (60), सोनम (20), रज्जावली (30), खानपुर निवासी फातिमा (30), कानपुर के बजरिया निवासी सलमान (28) घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला चिकित्सालय में घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राजपुर थाना इंचार्ज ने बताया कि सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया निवासी असलम का पुत्र अनवार(19) बाइक से राजपुर से जैनपुर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें