फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते...

Wed, 25 Mar 2015 03:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की212वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को मोतीझील मैदान में आशिकी-2 फेम सिंगर अमित गुप्ता और सारेगामा विनर दीपाली साठे  ने गीत-संगीत का धमाल मचाया। कल्चरल नाइट में गीतों की ऐसी झड़ी लगी कि श्रोता देर रात तक उनके गीतों पर झूमते-नाचते रहे। दोनों युवा गायक ने कनपुरियों को खूब झुमाया।
विज्ञापन


बीच-बीच में बिग मैजिक के फर्स्ट रनरअप आशीष श्रीवातव ने हंसी-ठहाकों का डोज दिया। कल्चरल नाइट का आयोजन जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। शाम ढलने के साथ ही गीतों की महफिल सज गई थी।

ब्लैक जैकेट और पैंट में स्टेज पर आए आशिकी फेम-2 सिंगर अमित गुप्ता ने प्रीत कि लत मोहे ऐसी लागी, हो गई मैं मतवाली, तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं गीत पेश करके दिलकश आवाज में सुरों के तार छेडे़। इसके बाद खामोशियां, खामोशियां तेरे मेरी...गीत पेश किया तो श्रोताओं से पटा मैदान तालियों-सीटी की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन


आशिकी-2 फिल्म का गीत मुस्कुराने की वजह तुम हो, गुनगुनाने की वजह तुम हो गाया तो श्रोता दीवाने हो गए। इसके बाद हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद है मेरा, तेरे लिए... तेरे लिए, गीत गाया तो लोग वंस मोर, वंस मोर चिल्लाने लगे।

अगली कड़ी में इतने हंसी के पल हो जाते, मैं और तुम गर हम हो जाते,  ओरे पिया, ओरे पिया, मोहब्बत बरसा दे तू, सावन आया है, टूटा-टूटा एक परिंदा ऐसा टूटा...गीतों की झड़ी लगाई। इसके बाद ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही सारेगामा विनर दीपाली साठे ने गीतों से संमा बांध दिया।

लग जा गले कि फिर हंसी रात न हो गीत के साथ स्टेज पर आई दीपाली ने हवा के झोंके-हवा के झोंके...संवार लूं, मैं तैनू समझावा, मैं तेरे बिना न जीणा गीत सुनाकर श्रोताओं को झुमा दिया। इसके बाद श्रोताओं कि मांग पर कजरा मुहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला, कजरे ने ले ली मेरी जान, हाय मैं तेरे कुर्बान गीत गाया तो श्रोता उनकी आवाज के जादू में खो गए।

इसके बाद कभी आर कभी पार, लागा तीरे नजर गाया तो श्रोता घूमने-नाचने लगे। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में दोनों युवा गायकों ने जुगलबंदी पेश करते हुए आशिकी फिल्म-2 का हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते गाया तो श्रोता कुर्सियां छोड़ कर उठ खड़े हुए और झूमने लगे।

वहीं बीच-बीच में बिग मैजिक के फर्स्ट रनरअप आशीष श्रीवातव ने कनपुरिया स्टाइल में चुटकुले और जोक्स सुनाकर श्रोताओं को खूब ठहाके लगवाए। चुटकुला सुनाया कि एक आदमी बोला कानपुर में आम होता है तो दूसरा बोला सरेआम होता है। फिर तीसरा बोला यहां खुलेआम होता है।

इसके बाद कि मत पूछ तेरी मुहब्बत में क्या-क्या कर रहा हूं, जो दिए थे तुझे गिफ्ट, उनकी ईएमआई भर रहा हूं चुटकुला सुनाकर दर्शकों को गुदगुदाया। इससे पहले सिंगर मैक्स और उनकी टीम ने एक हसीना थी, इक दिवाना था, चांद मेरा दिल, चांदनी हो तो तुम, तुम क्या जानों, मुहब्बत क्या है गीत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें