फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा नहाने गए दो युवक बुढ़िया घाट में डूबे, एक का शव मिला…दूसरे का पता नहीं, गोताखोर कर रहे हैं तलाश

Sat, 15 Mar 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि गंगा नहाने के दौरान दोनों युवक डूबे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करवाई जा रही है। एक शव निकाल लिया गया है। वहीं दूसरे की तालाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में होली के बाद गंगा में नहाने गए दो युवक जाजमऊ के बुढ़िया घाट में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। इसमें एक युवक का शव मिल गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यशोदा नगर निवासी शिवा शुक्ला (26) अपने साथी ज्ञानेंद्र यादव (25) समेत पांच दोस्तों के साथ होली पर रंग खेलने के बाद शुक्रवार को गंगा नहाने बुढ़िया घाट गए थे। इस दौरान शिवा और ज्ञानेंद्र गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया] लेकिन वह डूब गए।
दूसरे की तलाश जारी
इसके बाद जाजमऊ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व उन्नाव के गौतखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू करवाई। शुक्रवार रात को पुलिस ने ज्ञानेंद्र का शव ढूंढ निकाला, जबकि शिवा के शव के लिए तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें