फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कबाब पराठे के विवाद में लड़ रहे दाे युवकों को कंटेनर ने राैंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर में सोमवार देर रात जीटी रोड हाईवे पर नारामऊ चुंगी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के सामने मारपीट कर रहे दो युवकों की तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर माैत हो गई। दोनों के बीच कबाब पराठे के विवाद में सड़क पर मारपीट हो रही थी। राहगीरों ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बिठूर पुलिस ने पहचान करने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे। मृतकों में एक आईआईटी गेट पर फास्टफूड दुकान पर काम करने वाला सूरज (30) है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सूरज की पत्नी इंद्रावती के अनुसार फास्टफूड दुकान मालिक प्रेम नारायण गुप्ता का सोमवार रात कुछ ग्राहकों से कबाब पराठे को लेकर विवाद हो गया था। वहां माैजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को शांत करा दिया था। झगड़े के बाद वह अपने तीनों बच्चों रोशनी, ज्ञानू और शिवा को लेकर घर चली गई थी। आरोप है कि देर रात प्रेम नारायण गुप्ता दोबारा ग्राहक से मारपीट करने के लिए सूरज को आईआईटी से नारामऊ के पास ले गए जहां सूरज और एक ग्राहक में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
इसी दाैरान सूरज और वह ग्राहक हाईवे से गुजर रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। देर रात सूरज घर नहीं पहुंचा था तो पत्नी इंद्रावती ने 112 पर सूचना दी। मंधना पुलिस ने हादसे में मृत युवकों की फोटो उन्हें दिखाई तो उन्होंने एक की सूरज के रूप में शिनाख्त की। इंद़्रावती की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध कंटेनर को मंधना चौकी में खड़ा कराकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें