फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो युवकों ने दम तोड़ा, गर्मी से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज और महाराजपुर थानाक्षेत्र में फैक्टरी कर्मी और एक युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। साथियों ने दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया गर्मी से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना सुरसा के ताजपुर निवासी अंकित तिवारी (35) गड़रियनपुरवा में किराए का कमरा लेकर साथी अनिल के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता था। साथी अनिल ने बताया कि 12 जून की रात नाइट ड्यूटी की। 13 जून की रात ड्यूटी पर चलने के लिए कहा तो उसने अत्यधिक शराब पी ली। भीषण गर्मी में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और हाथ-पैर ऐंठने लगे। मकान मालिक की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, नौबस्ता हमीरपुर रोड निवासी पंकज उर्फ चित्रागण बाथम (27) शुक्रवार दोपहर अपने दो दोस्त शिवम और राजकुमार के साथ किसी काम से बाइक से सरसौल गया था। महाराजपुर में हाईवे पर उसकी हालत बिगड़ गई। गश खाकर बेहोश हो गया। दोस्तों ने परिजनों को सूचना देकर कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगरा के ट्रांसजमुना थाने में तैनात दरोगा मामा अनिल कुमार ने बताया कि भांजा पंकज ऊबर कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें