फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार की टक्कर से गिरे बाइक सवार दो युवकों को खनन वाले डंपर ने कुचला, मौत

Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा में प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बाइक सवार कुलगांव से ड्यूटी कर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे।
विज्ञापन
नंगू कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क पर जा गिरे। दोनों संभल पाते कि पीछे से आए तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने दोनों को रौंद दिया और भाग निकला। हादसे में दोनों की माैत हो गई। पुलिस ने शवों को पास्टमार्टम भिजवाकर वाहनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


हाथीपुर गांव निवासी मुरली के बेटे नंगू कुशवाहा (35) और बड़े कुशवाहा के बेटे राहुल (32) कुलगांव में नौकरी करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। कानपुर से फतेहपुर की ओर वाली लेन पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक उछलकर हाईवे के बीच में जा गिरे। तभी पीछे से आया डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। किसी राहगीर ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सांसें चलती देख दोनों को नजदीकी अस्पताल भेजा जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने बताया कि मिट्टी खनन करने के बाद डंपर लौट रहा था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे का कारण रहे दोनों वाहनों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें