फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के बाहर खेल रहा दो साल का मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर निवासी युवक का दो वर्षीय बच्चा शनिवार शाम को खेलते समय घर से लापता हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी महिला पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी रेखा और दो साल के बेटे शिव के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचे तो रेखा चारपाई पर लेटी मिली जबकि बेटा गायब था। बच्चे की दूध की बोतल भी घर में नहीं मिली। जानकारी पर पता चला कि रेखा को अचानक चक्कर आ गया था तब पड़ोसी महिला घर आई थी। उसने बच्चे को दूध पिलाया। जब उन्होंने पड़ोसन से बच्चे के विषय में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देकर पड़ोसन पर संदेह जताया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आसपास के सीसी टीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें