मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
औरैया-कन्नौज मार्ग पर सहार-बिधूना तिराहे पर रविवार की शाम जलभराव के कारण सड़क में हुए गड्ढे पर बाइक फिसलने से उसमें बैठा दो वर्षीय मासूम उछलकर गिर गया, जिससे सामने से कन्नौज से आ रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मौत होते देखे तिराहे पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस को रोक लिया। सूचना पर सहार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। बस चालक भागने मेें सफल रहा। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है। फर्रुखाबाद जिला के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया गांव निवासी विवेक कुमार अपने दो वर्षीय पुत्र आर्यन और भतीजी शिवानी के साथ सहायल थाना क्षेत्र के हुलासपुर गांव में अपनी ससुराल आए थे।