फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर दो महिलाओं को जेल, एक-दूसरे के पति पर लगाया था आरोप

Sat, 05 Jan 2019 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में एक-दूसरे के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिलाओं को अदालत ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में तीन-तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के क्रम में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता छेदीलाल गौतम ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी शबीना बेगम पत्नी जुल्फिकार और सुहाना पत्नी नसीम ने एक-दूसरे के पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
 

गुरसहायगंज कोतवाली में पांच मई 2018 को दर्ज हुए इस मामले में सुनवाई के दौरान गवाही का वक्त आने पर दोनों महिलाएं अपनी बात से मुकर गईं। इस मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने दोनों महिलाओं को झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में तीन-तीन महीने की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों से 400-400 रुपये अर्थदंड वसूलने का आदेश भी दिया। जुर्माना न भरने की दशा में 15 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसके बाद दोनों की ओर से पेश हुई जमानत अर्जी खारिज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें