फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को आपस में हुई बेपनाह मोहब्बत, मंदिर में ऐसे रचाई शादी, इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा

Wed, 03 Jul 2019 11:53 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहन को बहन से हुई बेपनाह मोहब्बत। बात इतनी आगे बढ़ी कि समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए दोनों युवतियों ने बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वाराणसी के एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी रचाने वाली बहनों में एक वाराणसी तो दूसरी कानपुर निवासी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


वाराणसी के रोहनिया थाना के मोहनसराय स्थित धांगड़ बीर बाबा मंदिर के पीछे शिव मंदिर में मंगलवार को दो युवतियों ने शादी कर ली। ये अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर सका।
Trending Videos
विज्ञापन

शिव मंदिर में दोपहर के समय दो युवतियां जींस और टीशर्ट पहनकर आईं। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद एक युवती ने दूसरी के गले में मंगलसूत्र डाला। फिर दोनों युवतियां ऑटो में बैठ कर चली गईं।

पुजारी सुड्डू बाबा के अनुसार, मंदिर में शादी जरूर होती है लेकिन उसकी रजिस्टर में एंट्री की जाती है। मंगलवार को कोई एंट्री नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दो युवतियां जरुर आईं थीं, लेकिन उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। दोनों थोड़ी देर मंदिर में रहीं और कानपुर जाने की बात कर रही थीं। इसके बाद दोनों मंदिर से चली गईं।

जानकारी के अनुसार कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मौसेरी बहनों में प्रेम संबंध हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें