फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सूबेदारगंज एक्सप्रेस से कटकर दो महिलाओं की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा…जांच शुरू

Wed, 29 Jan 2025 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रूरा रेलवे स्टेशन पर कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रूरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय दो महिलाएं दिल्ली की ओर से कानपुर जा रही कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस से कट गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुबह नौ बजे के करीब दोनों महिलाएं गोमती एक्सप्रेस से कानपुर से रूरा आईं थीं। दोनों महिलाएं रसूलाबाद के सिंहपुर रिश्तेदार में जा रही थीं।

विज्ञापन

इसके पहले हादसा हो गया। एक  महिला के पास मिले पर्स से उसकी पहचान जुआ औरैया निवासी श्यामा मुनी (60) के तौर पर हुई। उसके साथ वाली महिला का शव क्षतविक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक अर्पित तिवारी ने बताया कि शव मोर्चरी भेजे गए हैं। दूसरी महिला की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें