फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: महाकुंभ में भगदड़ के बाद रोके गए वाहन, पुलिस भक्तों को समझाकर भेज रही वापस, जाम में फंसे श्रद्धालु

Wed, 29 Jan 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: प्रयागराज जाने वाले वाहनों को जिले की सीमाओं पर ही रोका गया है। पुलिस भक्तों को समझाकर वापस भेज रही है।
विज्ञापन
परेशान यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ और भारी भीड़ को देखते हुए चित्रकूट जिले की सीमा पर श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें वाहनों को रोकने के लिए लगी हुई हैं। साथ ही, भक्तों को समझाकर वापस भेज रही है। वहीं जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने भक्तों को सीतापुर, बेडीपुलिया, हनुमान धारा, स्टेशन, बस स्टैंड, बगदरा घाटी, भरतकूप में रोक दियाहै। ऐसे में रामघाट पर अब भीड़ पर नियंत्रण है। भक्तों को रोक-रोककर भेजा जा रहा है। प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया गया है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
अधिकारी मौके पर जाकर भक्तों से स्थिति को समझाकर बाद में आने के लिए कह रहे हैं। सभी को लौटने के लिए भी समझा रहे हैं। कई वाहन लौट रहे हैं। इसके चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे जाम लग गया, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें