Kanpur Dehat News: रूरा रेलवे स्टेशन पर कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर देहात में रूरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय दो महिलाएं दिल्ली की ओर से कानपुर जा रही कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस से कट गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुबह नौ बजे के करीब दोनों महिलाएं गोमती एक्सप्रेस से कानपुर से रूरा आईं थीं। दोनों महिलाएं रसूलाबाद के सिंहपुर रिश्तेदार में जा रही थीं।
विज्ञापन
इसके पहले हादसा हो गया। एक महिला के पास मिले पर्स से उसकी पहचान जुआ औरैया निवासी श्यामा मुनी (60) के तौर पर हुई। उसके साथ वाली महिला का शव क्षतविक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक अर्पित तिवारी ने बताया कि शव मोर्चरी भेजे गए हैं। दूसरी महिला की पहचान कराई जा रही है।