फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बनी काल, पलक झपकते ही छीन ली दो महिलाओं की जिंदगी

Sat, 02 Jun 2018 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवली-कल्याणपुर रोड़ पर खड्ड में पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर बैरी सवाई गांव के पास शनिवार तड़के अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। इससे कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



विधूना के कुरसौली निवासी ममता (50) पत्नी योगेंद्र अपने पति व पुत्र मोहित के साथ कानपुर जा रही थी। साथ में विधूना के गूना निवासी देवरानी आरती भी उनके साथ जा रही थी। इसी दौरान शिवली-कल्यानपुर मार्ग पर बैरी सवाई गांव के पास तड़के सुबह उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इससे कार में सवार ममता और आरती (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि इससे कार में सवार योगेंद्र बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप ने बताया कि कार अनियंत्रित होने के कारण घटना हुई है। वहीं परिजन घायलों को कानपुर के निजी अस्पताल लेकर गए हैं। 
विज्ञापन



मां को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहा था युवक 
ममता के पथरी की समस्या थी, जिसके ऑपरेशन के लिए पति योगेंद्र, पुत्र मोहित व देवरानी आरती सुबह 5 बजे विधूना से निकले थे। कल्यानपुर-शिवली मार्ग पर ट्रैफिक कम होने के कारण सभी लोग इसी रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान बैरी सवाई के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। 


पूर्व में भी हो चुकी कई घटनाएं
शिवली-कल्यानपुर 25 किमी मार्ग पर कई जानलेवा मोड़ हैं। साथ ही यहां पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ की जान चली गई वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जबकि यहां के मोड़ को खत्म करने के साथ ही फुटपाथ खुलवाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से बात की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें