फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 हजार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किए गए दो भाई, आरोपी बोले...

Sat, 02 Jun 2018 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूटः अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रैपुरा थाना अंतर्गत देहरूच गांव में पुलिस की छापेमारी में बड़ी कामयाबी मिली है। 186 पेटी व बोरी में 9678 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है। शराब की कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मप्र क्षेत्र से शराब की तस्करी कर जिले के रैपुरा गांव के देहरूच गांव में बड़ी मात्रा में शराब छुपाई गई है। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित कर शुक्रवार की रात्रि को देहरूच गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के पास छापा मारा। जहां पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जिसमें 186 पेटी व बोरी में 9678  क्वार्टर बरामद हुई।


मौके पर देहरूच निवासी ललित पटेल व कैलाश पटेल पुत्रगण राजकरन पकडे़ गये। रैपुरा थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि इसी दौरान अनिल पटेल व लवलेश पटेल पुत्रगण काशी निवासी देहरूच रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी बोले, बहुत दिनों से चल रहा धंधा-
पकड़े गए आरोपियों के अनुसार यह काम बहुत दिनों से चल रहा था। उनकी कई स्थानों पर सेटिंग भी रहती थी। रैपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क बड़ा था। अन्य प्रांतों की सस्ती शराब लाकर यहां महंगे दाम में बेेचते थे। कुछ शराब तो यही बनाकर यूरिया व अन्य दवा के नाम के लेबल लगे बोतलों में बेची जाती थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें